हम उम्र के किसी भी पड़ाव में हों,हमें कदम,कदम पर कुछ शरीरिक मानसिक कठिनाइयों का सामना करना ही पड़ता है,वैसे क्षण में यदि कुछ बहुत ज्यादा याद आता है तो वो है..... माँ का आँचल,म की स्नेहल गोद,माँ के प्रेम भरे बोल. माँ क्या है?तपती रेगिस्तान में पानी की फुहार जैसी,थके राही के तेज़ धूप में छायादार वृक्ष के जैसे. कहा भी जाता है----- मा ठंडियाँ छांवां ----- माँ ठंडी छाया के सामान है.जिनके सर पर माँ का साया हो वो तो बहुत किस्मत के धनी होते है, जिनके सर पे ये साया नहीं उनसा बदनसीब कोई नहीं... पर, कुछ बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर माता पिता से आँखें चुराने लगते हैं unhe सेवा, उनकी देखभाल उन्हें बोझ लगने लगती है..जबकि उन्हें अपना कर्तव्य पूरी निष्ठां से करने चाहिए.
मैंने माँ का वर्णन कुछ इस तरह किया है..
ए माँ तू कैसी है ?
सागर में मोती जैसी है.नैनो में ज्योति जैसी है.
नैनो से ज्योति खो जाये,जीवन अँधियारा हो जाये,
वैसे ही तेरे खोने से,जीवन अँधियारा हो जाये.
क्यों ममता में तेरे गहराई है ?
किस मिटटी की रचना पाई है ?
बच्चे तेरे जैसे भी ,सबको गले लगायी है.
ए माँ तू कैसी है ?दीये की बाती जैसी है.
जलकर दीये सा खुद,तम हमारा हर लेती है.
बाती न हो दीये में तो,अन्धकार कौन हर पाए ?
वैसे ही तेरे खोने से, जीवन अँधियारा हो जाये.
ए माँ तू कैसी है ? कुम्हार के चाक जैसी है,
गीली मिटटी तेरे बच्चे,संस्कार उन्हें भर देती है.
ए चाक यदि ना मिल पाए,संस्कार कौन भर पायेगा ?
कौन अपनी कलाओं से ये भांडे को गढ़ पायेगा ?
जीवन कली तेरे होने से ही,सुगन्धित पुष्प बन पायेगा.
ये माँ तू कैसी है ?प्रभु की पावन स्तुति है.
पीर भरे क्षणों में, सच्ची सुख की अनुभूति है.
कोई ढाल यदि खो जाये,खंज़र का वार ना सह पायें.
वैसे ही तेरे खोने से जीवन अँधियारा हो जाये.
ये माँ तू कैसी है ? सहनशील धरा जैसी है.अपकार धरा सहती है,
फिर भी उफ़ ना कहती है.ये धरा यदि खो जाये,जीवन अँधियारा हो जाये.
ये माँ तू कैसी है ?
सबसे पावन,सबसे निर्मल ,तू गंगा के जैसी है.
ममता से भरी मूरत है,तुझमे bhagvan की सूरत है.
जो झुका इन चरणों में,स्वर्ग सा सुख पाया है |
सोमवार, फ़रवरी 08, 2010
ये माँ तू कैसी है ?
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 8.2.10 3 comments
Labels: Poems
सोमवार, फ़रवरी 01, 2010
जब पास हों तो कीमत खो जाती है
कुछ उलझन भरे मन के सवाल से उभरी है ये नज़म ........
मेरी आवाज़ की गूंज मुझसे ही उठती है,
मुझसे ही टकरा कर खो जाती है.
जागती है तकदीर जब हम सोते हैं,
आँखें खुलते ही तकदीर सो जाती है.
हम चलते हैं जब भटकन की राहों में ,
तब कदम भी देते हैं साथ,
जब आने लगे मंजिल तो राहें खो जाती हैं.
क्यों होता है कुछ खोने के बाद ही पाने का अहसाह ?
जब पास हों तो कीमत खो जाती है.
जब मिलते हैं दर दर की ठोकरें कदम को,
तो हर सीधा रास्ता भी अनजाना लगता है.
मेरी आवाज़ की गूंज मुझसे ही उठती है,
मुझसे ही टकरा कर खो जाती है.
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 1.2.10 3 comments
Labels: Poems
शनिवार, जनवरी 30, 2010
जो छोड़ गया मझदार में उसे याद क्या रखना
हंसी की चाह है, लेकिन मुस्कुरा नहीं सकती|
अधूरे ख्वाब जाने क्यों आँखों में पलते हैं,
थोड़ी सी ख़ुशी मिले,तकदीर जलती है|
चल रही सांसे भी उखड़ी सी होती है,
अपनी धड़कनों पर भी अपना हक नहीं होता|
सागर की विरह में व्याकुल नदियाँ मचलती हैं,
पर अधीर न हो, उससे वो मंद गति से मिलती हैं |
जो राह खो चूका मंज़िल वोह पा नहीं सकता,
जो दर्पण टूट गया हो वोह फिर से जुड़ नहीं सकता |
अधूरी तस्वीर का कोई ख़रीदार नहीं होता,
नम आँखों का मोती बेकार नहीं होता |
रुकी हुई मौज का राह क्या तकना,
जो छोड़ गया मझदार में उसे याद क्या रखना |
.
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 30.1.10 0 comments
Labels: Gazals
शुक्रवार, जनवरी 29, 2010
क्या किस्मत पाई है किनारों ने
"लहरों की थपेड़ों को साथ साथ सहते हैं दोनों,
आमने सामने होकर भी मिल नहीं पाते,
क्या किस्मत पाई है किनारों ने .."
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 29.1.10 0 comments
Labels: Poems
मंगलवार, जनवरी 26, 2010
जिससे मेरी हर सुबह हंसी, वो आफ़ताब है तू
जिससे मेरी हर सुबह हंसी,
वो आफ़ताब है तू .
मेरे सोख से रात का,
महताब है तू.
जिसके खिलने से
दिल का गुलशन महके,
वो गुलाब है तू.
मेरे रूप पे जो छाया,
वो सबाब है तू.
हर पल जो सजते हैं आँखों में,
वो रंगीन ख्वाब है तू.
********************
प्रीत की , बूंदों को,
ये आँखें तरसी थी कभी.
उसकी अगन से ही जलकर,
ये आँखें बरसी थी कभी.
हर दाहकता को तेरे प्रीत ने,
मिटा दिया.
भर गया अंक मेरा,
सागर सा जहाँ मेरा बना दिया.
"रजनी"
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 26.1.10 0 comments
Labels: Gazals
सोमवार, जनवरी 25, 2010
, चोट मिले हैं, उनसे, या ज़ख्मों पे, मरहम लगाये हैं.
दर्द ऐसा है जो ,
नज़र न आये,
और पीड़ा को ,
सहा भी न जाये,
नैन और लब ,
मूक बन गए,
दोनों ही,
एहसास को ,
कौन जता पाये,
अंतर करना ,
मुश्किल है,
चोट मिले हैं,
उनसे,
या ज़ख्मों पे,
मरहम लगाये हैं.
"रजनी"
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 25.1.10 2 comments
Labels: Poems
शुक्रवार, जनवरी 22, 2010
हे मातृभूमि,हे भारतमाता,
आप सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई.
एक रचना भारत माँ को समर्पित.......
हे मातृभूमि,हे भारतमाता,
तू हमारी आन है,तू हमारी शान है,
तेरे चमन के खिलते सुमन हम,
तेरे चरणों में माँ जान है,
सदा रहे तेरा चोला धानी,
तू खिलती रहे बन शहजादी,
है हमको प्यारी माता,
ये तेरी मेरी आज़ादी,
सदा हिमालय तेरा ताज रहे,
तेरा सब पर ही माँ राज रहे,
कल,कल करते सागर नदियाँ,
तेरे चरणों का पखार करे,
आसमान पे माँ ये तिरंगा,
हरदम ही फहराएगा,
जिसकी होगी शामत आई,
वो ही हमसे टकराएगा,
किसके दूध में इतनी ताकत,
जो तुझे हाथ लगाएगा,
तेरे नैनो के ज्वाला से,
वो भस्मीभूत हो जायेगा,
बच्चा बच्चा भरा देशप्रेम से,
भगत सिंह ,और मनु बाई,
आज लड़ते हैं जाति पाति में पड़,
अगर जरूरत पड़ जाए,
तो बन जाएँ भाई भाई,
तेरे चोले पे ए माता,
दाग ना कोई आएगा,
हर हाथ उठने से पहले,
धरा में काट गिर जायेगा,
वो होगा किस्मत वाला,
जो भारत को जन्मभूमि पायेगा.
BY--------- RAJNI NAYYAR MALHOTRA
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 22.1.10 2 comments
Labels: Poems
सोमवार, जनवरी 18, 2010
हर शख्स पे तेरा चेहरा नज़र आने लगा है
अब तो हर शय पर तू छाने लगा है,
हर शख्स पे तेरा चेहरा नज़र आने लगा है.
चाहत में मिलेगी ऐसी सजा, मालूम न था,
याद रह ,रह कर मुझको सताने लगा है.
भर जाते हैं ख्वाब आँखों में, नींद आये बिना,
तू तो जगती आँखों में ,सपना दिखाने लगा है.
खामोशियाँ तेरे करते हैं बेचैन मुझे,
रहना तेरा इस कदर ,मुझे पागल बनाने लगा है.
कभी वक़्त को हम आजमाते थे,
आज वक़्त हमें ,आजमाने लगा है.
कटते ही नहीं हैं ये लम्हे ये घड़ियाँ,
मौसम भी अजीब रंग दिखाने लगा है.
अब तो हर शय पर तू छाने लगा है,
हर शख्स पे तेरा चेहरा नज़र आने लगा है.
BY---------- RAJNI NAYYAR MALHOTRA
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 18.1.10 3 comments
Labels: Gazals
शनिवार, जनवरी 16, 2010
वक़्त की आंधी ने हमें रेत बना दिया
वक़्त की आंधी ने हमें रेत बना दिया,
हम भी कभी चट्टान हुआ करते थे |
आज हिम सा शून्य नज़र आ रहे हैं हम,
हम भी कभी रवि से तेज़ हुआ करते थे|
एक झंझावत से गिरे पंखुडियां , शूल रह गए
हम भी कभी गुलाबों से भरे गुलशन हुआ करते थे|
विवशता ने हमें सिन्धु सा बना दिया है शांत,
हम भी कभी मदमस्त उफनती सरिता हुआ करते थे|.
वो अपने ही थके क़दमों के निशां हैं,
जो कभी हिरणों सी चौकड़ियाँ भरा करते थे.|
वक़्त की आंधी ने हमें रेत बना दिया,
हम भी कभी चट्टान हुआ करते थे|
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 16.1.10 3 comments
Labels: Poems
शुक्रवार, जनवरी 15, 2010
वो रह लिए जिंदा, जिनके दर्द आंसुओ में बह गए|
मेरी ये रचना जो मैंने बहुत पहले लिखी थी...........आज आपसब के बीच ...
रुंध कर रह गयी आवाज़ मेरी,
जब आपको सामने पाई|
खुलते, खुलते रह गए,
लब मेरे,
दिल से बात लब तक ना आ पाई,
आपकी ख़ामोशी को हम समझ ना पाए ,
मेरे आवाज़ में थी वो दम,
जो आप ना सुन पाए|
दर्द से बना सैलाब मन के अंदर,
बहुत तड़पा,बहुत मचला,
पर सागर ही रहा,
नदियाँ बन कर बह ना पाए|
हसरत थी कुछ कहने की,
रह गया बस,फ़साना,
हम कह ना पाए,आप सुन ना पाए|
छोटा सा दर्द ये,
नासूर बन कर रह गया,
वो रह लिए जिंदा,
जिनके दर्द आंसुओ में बह गए|
Posted by डॉ रजनी मल्होत्रा नैय्यर (लारा) at 15.1.10 0 comments
Labels: Poems



