शनिवार, जून 19, 2021

पिता दिवस

 त्याग समर्पण  प्यार पिताजी

खुशियों का   संसार  पिताजी

हर शय वो  क़दमों में  रख  दें

सुख का  हर आधार  पिताजी

*******************

छत औ दरों-दीवार पिताजी

बीच भँवर पतवार  पिताजी

मजबूती से  थामें   हर   पल 

गृहस्थी का भार  पिता   जी 

"रजनी"