रविवार, अगस्त 19, 2012

अल्लाह मेरे मुल्क में अम्नो अमाँ रहे


ईद मुबारक हो आप सभी को.........

अल्लाह मेरे मुल्क में अम्नो  अमाँ  रहे,
इत्तेहाद  भाईचारगी सदा    यहाँ   रहे |

हर दिन   ईद ,  हर   रात   दिवाली   हो
हिंदुस्तान    पर       ख़ुदा  मेहरबाँ   रहे |

झुक-झुक    कर  दुनिया   करे    सलाम,
दुनिया के आँखों का  तारा हिन्दुस्तां रहे |

दुनिया को  दिया  है  हमने  पैगामे अमन ,
ये  पैगाम  ता- कयामत  रवाँ- दवां    रहे |

हिन्दू,   मुस्लिम, और   सिक्ख,  ईसाई ,
हर रंग के फूल से  सजा गुलिस्ताँ   रहे |

"रजनी नैय्यर मल्होत्रा
बोकारो थर्मल (झारखण्ड )

5 comments:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

ईद मुबारक !
आप सभी को भाईचारे के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएँ!
--
इस मुबारक मौके पर आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल सोमवार (20-08-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

ईद मुबारक सभी को,ये पावन त्यौहार
सबसे मिलते है गले,सीखे कुछ व्योहार,,,,

RECENT POST ...: जिला अनुपपुर अपना,,,

Kunwar Kusumesh ने कहा…

सुंदर .
ईद मुबारक हो.

कविता रावत ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति
ईद मुबारक!

राजेश सिंह ने कहा…

खुबसूरत
लिखती रहें लगातार
मुबारक हो आपको भी
"ईद का त्यौहार "