शुक्रवार, मई 15, 2020

ऐसे तो हर एक जंग में होती है शह और मात

ऐसे तो हर एक जंग में होती है शह और मात
हमें अब  जीना होगा   इस  कोरोना के  साथ

हाथ मिलाना छोड़कर दोनों हाथों को जोड़िये
अपने संस्कार यही   हैं अपवादों   को  तोड़िये
मास्क लगा कर दूर से करें सब आपस में बात
हमें अब  जीना  होगा  इस  कोरोना  के  साथ

लौट कर  सब वापस सनातन संस्कृति में आईये
फ़ास्ट फूड को छोड़ हमेशा देशी  व्यंजन खाईये
अदरक हल्दी गिलोय और ले तुलसी  का  साथ
हमें अब  जीना   होगा   इस  कोरोना  के  साथ
"लारा"